पाक-इंडोनेशिया में कोरोना से भी नहीं डरे मुस्लिम, लॉकडाउन तोड़ मस्जिद पहुंचे

पाक-इंडोनेशिया में कोरोना से भी नहीं डरे मुस्लिम, लॉकडाउन तोड़ मस्जिद पहुंचे

                                                                   (साकेंतिक तस्वीर)

सेहतराग टीम

इंडोनेशिया और मुसलमानों का हिमायती बनने वाले पाकिस्तान से रमजान के शुरुआत में लॉकडाउन तोड़कर मस्जिदें खुलवाई गयी है और नमाज भी अदा किया गया।

पढ़़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

इंडोनेशिया के अचे प्रांत में सैकड़ो लोग मस्जिद पहुंचे और जुम्मे की नमाज अदा की। हांलाकि ज्यादातर लोग मास्क पहने हुए थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई। पूरी दुनिया में लॉकडाउन के तहत रमजान में भी मस्जिदों पर कोरोना वायरस के चलते नमाज से लोग परहेज कर रहे है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इफ्तार से भी बच रहे है। मलेशिया,बंग्लादेश और पाकिस्तान में भी स्वास्थ्य संगठनों ने इस्लामी सभाओं और रमजान की कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की है।

यह उत्सव नहीं नियम पालन जरुरी है

इंडोनेशिया की गृहणी फितरिया फमेला ने कहा कि, यह रमजान बहुत अलग है, उत्सव जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बहुत निराश है कि वह मस्जिद नहीं जा सकती लेकिन वो क्या कर सकती है। दुनिया अब अलग है। मौलाना मोहम्मद शुकरी ने कहा कि वह जिंदगी में पहली बार मस्जिद नहीं जा पा रहे है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि नियमों का पालन करना भी जरुरी है। इसलिए मस्जिद से ज्यादा जरुरी नियमों का पालन करना है क्योंकि जिंदगी रहेगी तभी मस्जिद जाएगें।

रमजान अंत तक कोरोना प्रसार की आशंका

इंडोनेशिया में कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका हैं क्योंकि रमजान के अंत तक लाखों लोग अपने गृह नगर और गांवों की यात्रा करते है। इस आशंका के चलते 26 करोड़ आबादी वाले देश के राष्ट्रपती जोको विडोडो को इस पलायन पर प्रतिबंध लगाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बावजूद भी कई लोग जाने के लिए तैयार है।

 

इसे भी पढ़ें-

लॉकडाउन: कल से खुल जाएगी एशिया की सबसे बड़ी मंडी, ये शर्तें रहेंगी लागू

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।